रामनवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक होगा। राम भक्तों के लिए यह दिन खास है। इस वजह से राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।इस खास मौके पर अयोध्या में सुबह साढ़े तीन बजे से ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। अयोध्या में 25 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिये तैयारियां भी की गई हैं। सुबह साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद से ही रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया