हरिद्वार कांवड़ मेले में हाईवे पर पिछली बार लगे जाम से सबक लेकर इस बार पुलिस महकमा बहादराबाद टोल प्लॉटा को लेकर सतरक्ता बरत रहा है।गुरुवार की देर रात टोल प्लॉजा के आस पास पार्क हो रहे डाक कांवड़ को वाहनों को पुलिस फोर्स ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हटवाया।
पिछले साल कांवड़ मेले के दौरान बेतहाशा बारिश होने से बैरागी कैंप में अव्यवस्था फैल गई थी। जगह जगह कीचड़ होने से डाक कांवड़ वाहन हाईवे पर उतर आए थे। ऐसे में बैरागी कैंप से लेकर रुड़की तक जाम लग गया था। करीब दस से बारह घंटे के बाद जाम खुल सका था। ऐसे में पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। इस दफा पिछली बार से सीख लेते हुए हाईवे किनारे डाक कांवड़ वाहन को पार्क नहीं होने दिया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी