कांवड़ मेले के दौरान हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद अब बस स्टैंड को तीन अलग-अलग जगह शिफ्ट कर दिया है। वहीं हरिद्वार से दिल्ली तक का किराया 40 रुपये बढ़ गया है।हरिद्वार में कांवड़ की भीड़ बढ़ने के बाद परिवहन निगम की बसों के संचालन के लिए तीन स्थानों पर वैकल्पिक बस स्टैंड की व्यवस्था लागू की गई है।कांवड़ मेला अवधि के दौरान मोतीचूर, चंडीघाट गौरी शंकर और ऋषिकुल मैदान में अस्थाई बस स्टैंड पर निगम की बसें रुकेंगी और रवाना होंगी। दो अगस्त तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी