हरिद्वार जिले के रुड़की में टीचर पाकिस्तान से करोड़ों के लेन-देन में अरेस्ट हुई है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस रेड मारकर उसे अपने साथ ले गई। युवती पिरान कलियर की रहने वाली है और एमए की छात्रा थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने भी लगी थी।इस गलत काम में आने के बाद उसने पढ़ाई-लिखाई छोड़ इस धंधे को शुरू किया था। बताया जा रहा है कि हर ट्रांजेक्शन पर उसे 500 रुपए कमीशन मिलता था।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र की पुलिस ने कुछ दिन पहले राहुल खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करता था। पूछताछ के दौरान उसने ग्राम कलियर के गांव कोटा मुरादानगर निवासी सोनम का नाम बताया था ।इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर कोतवाली से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस के साथ गांव में दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। जांच में सामने आया कि सोनम एमए की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी। पुलिस को शक है कि वह पिछले करीब एक साल से कमीशन के आधार पर खातों में रुपये ट्रांसफर करने का काम कर रही थी।सूत्रों के अनुसार, सोनम की पहचान एक गांव की युवती के माध्यम से उमर नामक व्यक्ति से हुई थी। उमर ने उसकी बातचीत आदिल और हजीब से व्हाट्सएप कॉल के जरिए कराई थी। इसके बाद उसे अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करने का काम दिया गया। आरोप है कि वह एक खाते से रुपये निकालकर दूसरे खातों में जमा करती थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न खातों में रकम भेजी गई थी।

More Stories
यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले मुशर्रफ को रुड़की से पकड़ा
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने पर चार आरोपी गिरफ्तार किये
गंगनहर में चिकन बिरयानी फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया