ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, जोगेंद्र कुमार निवासी गंगोत्री पुरम कॉलोनी जमालपुर कलां निवासी मैं शिकायत पत्र देकर बताया कि 27 अगस्त की सुबह अपनी बहन संगीता को बाइक से सिडकुल कंपनी में ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे। घास मंडी पांवधोई रोड पर उनकी बाइक के आगे चल रहे टेंपो ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जोगेंद्र ने भी बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन असंतुलित होकर गिर गया।इसी दौरान सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने संगीता को चपेट में ले लिया। आरोप है कि कार के दोनों पहिए संगीता की छाती के ऊपर से गुजर गए। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान करीब डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
जेल अधीक्षक को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया