यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले मुशर्रफ को रुड़की से पकड़ा

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सहारनपुर का 22 वर्षीय महकाब, 20 साल का शाहरुख, मुजफ्फरनगर का 25 वर्षीय गगनदीप और हरिद्वार का 22 मुशर्रफ शामिल हैएटीएस ने इससे पूर्व पाक गैंगस्टर्स और आईएसआई से जुड़े चार आतंकी दबोचे थे। यह चौथा ग्रुप पकड़ा गया है। पाक गैंगस्टर्स ने स्लीपर सेल के इस ग्रुप को स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान उड़ाने के टास्क सौंपे थे। उधर, यूपी एटीएस के हाथों दबोचे गए रुड़की के मुशर्रफ की गिरफ्तारी के बाद शहरभर में हड़कंप है। वह ईद पर घर छुट्टी आया था।

मुशर्रफ पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में आने और आतंकी गतिविधियों की साजिश में सहयोग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुशर्रफ की बात हो रही थी। एक अस्पताल को उड़ाने के लिए हथियार खरीदने की बात चल रही थी।एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार अन्य आरोपी महकाब और गगनदीप सिंह इंस्टाग्राम के जरिए पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के संपर्क में आए थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने अपने साथ मुशर्रफ और शाहरुख को भी जोड़ दिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, नोएडा में हुई बैठक में भी आरोपी शामिल हुए थे, जहां कथित तौर पर पैसों और हथियारों की व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई।रुड़की के ढंडेरा का रहने वाला मुशर्रफ को अस्पताल उड़ाने की जिम्मेदारी मिली थी। उसने इसके लिए ऑनलाइन रैकी की थी और हथियार खरीदने की बात चल रही थी। जिस अस्पताल को उड़ाने की साजिश थी, वह उत्तराखंड के बाहर का था।

About Author