पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास कर एक युवक की बाइक सामने से आ रहे दूसरे युवक की बाइक टकरा गई। जबकि पीछा कर रहे सिपाही की बाइक भी दोनों बाइकों से जा भिड़ी।इस हादसे में पुलिस से बचकर भाग रहे सहारनपुर के युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि पीछा कर रहा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र में कांस्टेबल सुशील और चेतक गश्त पर थे। इसी दौरान डांडी चौक के पास एक बाइक सवार युवक संदिग्ध लगने पर उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक तेज गति से दौड़ाकर भागने लगा।इस पर कांस्टेबल सुशील का शक गहरा गया। उन्होंने बाइक सवार युवक का पीछा शुरू कर दिया। भागने के दौरान एक मोड़ पर युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे कांस्टेबल सुशील की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से जा भिड़ी। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।मृतक की पहचान मनोज कुमार निवासी फेरूपुर, पथरी और अजय निवासी हौजखेड़ी, सहारनपुर के रूप में हुई।सूचना पर थाने से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मनोज पतंजलि में नौकरी करता था। जबकि भागने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए अजय निवासी सहारनपुर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा