हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बीएचईएल शिवालिक गेस्ट हाउस जाने वाले कच्चे रास्ते से उमेश गुप्ता निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में जमालपुर नहर पटरी से शिवम कुमार निवासी ग्राम सैदाबाद, थाना लक्सर को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया।पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है और कुछ लोगों से विवाद के बाद अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था।उसके मोबाइल में अन्य हथियारों के साथ फोटो भी मिले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है।

More Stories
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए
पुलिस के रोकने पर बाइक भगाने का प्रयास कर रहे युवकों की हादसे में मौत हुई
हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया