अक्तूबर माह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके चलते धर्मनगरी के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह और शाम के समय हवा में सर्दी बढ़ने लगी है, जबकि सुबह तड़के लोगों को ठंड का अधिक एहसास हो रहा है।सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को आवाजाही में सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, बीती एक अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 18 अक्तूबर को अधिकतम तापमान घट कर 31 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मंगलवार, 20 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती एक अक्तूबर की तुलना में 20 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

More Stories
हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ
हरिद्वार में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली