आगामी स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सफाई और अतिक्रमण की स्थिति देखी।उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने घाटों पर नियमित सफाई के साथ जहां भी मरम्मत की जरूरत है, वहां जल्द काम पूरा कराने को कहा। बड़े स्नान पर्वों को देखते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाट क्षेत्र के व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। घाटों पर तैनात होमगार्ड जवानों को अतिक्रमण हटाने और प्लास्टिक सहित प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखने को कहा।

More Stories
हरिद्वार में आयोजित यूकेपीएससी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया
नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक लगेगी