ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 चौक, बीएचईएल में चेकिंग के दौरान बाइक का चालक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला।चालक निक्की पुत्र सोमपाल, निवासी गादला, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद युवक खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज किया गया।

About Author