हरिद्वार में आयोजित यूकेपीएससी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई

यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।पुलिस की मुस्तैदी से परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। रविवार को एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए थे।

About Author