शहर में इस बार सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को हरिद्वार में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले, शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि नवंबर और दिसंबर में बारिश न होने के कारण शहर में सूखी ठंड का असर बढ़ गया है।इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। लोगों को अब बारिश की भी प्रतीक्षा है।

More Stories
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ
हरिद्वार में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली
हरिद्वार में सीजन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा