हरिद्वार में शुक्रवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन ज्वालापुर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आ गई। कई क्षेत्रों में जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल भी खोल दी।इस वर्ष हरिद्वार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि बारिश का दूसरा पहलू भी सामने आया। ज्वालापुर क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बाजार की सड़कें पानी से लबालब भर गईं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए और बाजार क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

More Stories
हरिद्वार में सीजन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
धर्मनगर में शनिवार रात ने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़े
शहर में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा