धर्मनगरी में ठंड ने एक बार फिर इस साल का रिकॉर्ड तोड़ा। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे कम तापमान है।इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और चार जनवरी को 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के साथ शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात बन गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम ढलते ही ठंड का असर तेज हो गया और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

More Stories
हरिद्वार में सीजन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
शहर में रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा
हरिद्वार में छाया घना कोहरा जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ