कावड़ मेला संपन्न करीब 5 करोड़ कावड़िये पहुंचे

देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ मेला-2026 ने आस्था, भक्ति जनभागीदारी का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत किया. इस वर्ष करीब 5 करोड़ शिवभक्तों के हरिद्वार पहुंचने से धर्मनगरी में श्रद्धा का विराट स्वरूप देखने को मिला.गंगाजल उठाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया. विशाल जनसमूह के बावजूद प्रशासन विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने की कोशिश की गई.कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार आसपास के क्षेत्रों में लगातार शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही. कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम मन में शिवभक्ति लिए श्रद्धालु कठिन यात्रा पूरी करते नजर आए.

इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना भगवान शिव के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है. साथ ही यह उत्तराखंड की धार्मिक सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति देशभर के लोगों के विश्वास को भी रेखांकित करता है.कांवड़ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर सेवा जनसहयोग का भी उदाहरण बना. विशाल भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियां लगातार सक्रिय रहीं.यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में बड़ी संख्या में कर्मचारियों स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई.

About Author