हरकी पैड़ी से अपर रोड तक फैले अतिक्रमण को समेटने निकली पुलिस प्रशासन की टीम ने 16 व्यापारियों के चालान काटे गए। इसके साथ ही बेतरतीव ढंग से दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को लेकर भी सख्ती दिखाई।ऐसे व्यापारियों को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
चारधाम यात्रा एवं गर्मियों की छुट्टियों के चलते तीर्थनगरी हरिद्वार में इन दिनों भारी भीड़ है। इस कारण हर की पैड़ी से लेकर कोतवाली क्षेत्र तक हर समय भारी जाम की स्थिति बनी रहती। जाम की इस समस्या को जगह जगह फैले अतिक्रमण ने और बढ़ा दिया। स्थानीय व्यापारियों और जहा तहां फैली रेडी, ठेलियों के कारण जाम की स्थिति और भी विकट हो चली।
इससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की एक टीम ने शनिवार को हर की पैड़ी से कोतवाली क्षेत्र तक फैले अतिक्रमण हटाने निकली। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 16 दुकानदारों के चालान किए गए। इसके साथ ही व्यापारियों को भविष्य में दुबारा अतिक्रमण करने व अपने प्रतिष्ठानों के बाहर आड़े तिरछे वाहन खड़े किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की