कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार परिसर ज्वालापुर में महावीरा फ्रूट कंपनी की दुकान पर कब्जा लेने पहुंची मंडी समिति की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि मौके पर मौजूद आरोपी ने समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने और आग लगाने की धमकी दी।आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
बुधवार को मंडी सचिव लवकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षक वर्षा गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह, मंडी सहायक अजय कुमार, राजीव कुमार और पीआरडी पंकज चौहान समिति के आदेश के अनुपालन में दुकान का कब्जा लेने पहुंचे थे।बताया कि फर्म विकास सेस के रूप में लाखों रुपये बकाया हैं। बकाया वसूली के तहत लाइसेंस निलंबित कर दुकान का आवंटन निरस्त किया जा चुका है। कब्जे को लेकर समिति ने पूर्व में नोटिस भी जारी किए थे। बताया कि मौके पर दुकान स्वामी ने अभद्रता करते हुए अधिकारियों की टीम को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आग लगाने की धमकी दी गई। बताया कि पूर्व में भी त्रिपुरारी चौधरी पर धमकी देने का आरोप लगा था। बताया कि मामले में अभद्रता, धमकी और आग लगाने की शिकायत पुलिस से की गई है।

More Stories
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा