हरिद्वार नगर निगम मेयर किरन जैसल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका से मुलाकात कर आगामी कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श हुआ।मेयर ने बताया कि चौराहों और पार्कों के सौंदर्यीकरण, नगर निगम क्षेत्र में नए पुलों के निर्माण तथा मेला क्षेत्र में आने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से अधिक से अधिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कर कुंभ मेले को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया