उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक एवं देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की सीईओ रीना जोशी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं। यहां उन्होंने पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत तैयार हो रहे चार्जिंग स्टेशन और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चार्जिंग स्टेशन पर चल रहे सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों से आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली।
रीना जोशी ने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पीएम ई-बस सेवा प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल है।उन्होंने कहा कि चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होते ही हरिद्वार क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही कुंभ सहित अन्य अवसरों पर आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

More Stories
कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूब रहे पिता पुत्र को राहत आपदा टीम ने बचाया