हरिद्वार बायपास परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 15.46 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार बाईपास परियोजना के अंतर्गत एनएच 334 पर बड़े चौराहे को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु नई सड़कों (स्लिप रोड्स) के निर्माण के लिए 15.46 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम को कम करने के साथ गाड़ियों की आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाएगी। जिससे हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परियोजना के तहत मजबूत दीवारों का निर्माण कि जाएगा। जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ व सुरक्षित रहे। सुरक्षा बैरियर की स्थापना होने से दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। बरसाती पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था, से सड़क पर जलभराव की समस्या दूर होगी। अन्य आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे। जिससे यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया