आधी रात लक्सर कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ मगरमच्छ को काबू कर लिया।कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की मौजूदगी से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम में गुरजंट सिंह, भोपाल सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली।

More Stories
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने हरिद्वार में निर्माण अधीन चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे का स्थलीय निरीक्षण किया
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूब रहे पिता पुत्र को राहत आपदा टीम ने बचाया