हरिद्वार। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों में जहां बारिश का कहर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे हरिद्वार में गंगा नदी उफान पर है और चेतावनी निशान को पार कर गई है।
रविवार दोपहर से गंगा चेतावनी निशान के ऊपर बह रही है। गंगा का चेतावनी निशान 293 मीटर है जबकि, लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा दोपहर 2 बजे 293.40 मीटर पर बह रही थी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि दोपहर 2 बजे से गंगा अपने चेतावनी निशान से 0.40 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि शाम 6 बजे यह घटकर 293.20 मीटर पर आ गयी है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया