प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में कई दुकानों के भी आने की खबर है।घटना के बाद से प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चंडी देवी जाने वाले रोपवे और पैदल मार्ग पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले से ही उत्तराखंड में 23 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ। हरिद्वार में भी बुधवार देर रात से ही भारी बरसात का सिलसिला जारी है।
पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया, जिसके कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। चंडी देवी के पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार हुए भूस्खलन की जद में चार दुकानों के भी आने की खबर है हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची है।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की