हरिद्वार जिला प्रशासन और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। धामी सरकार के निर्देश पर ये कारवाई आज मंगलवार को पूरी हुई।अवैध मजार को लेकर वन विभाग ने पहले खुद ही हटा लेने के लिए नोटिस चस्पा किया था।
राजाजी टाइगर रिज़र्व की बेरीवाड़ा फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी इस अवैध मजार को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले बैठक की थी, जिसमे राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे। जिसके बाद इस अवैध मजार के खादिम को नोटिस देकर उन्हें जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। नोटिस का जवाब नही दिए जाने के बाद पुनः खुद ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिसकी समयावधि बीत जाने के उपरांत आज राजाजी पार्क प्रशासन की टीम ने इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नही मिले।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अवैध धार्मिक ढांचे को हटाने के लिये पर्याप्त समय दिया गया। आज अवैध ढांचे के ध्वस्तीकरण कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा
प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया