हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गुरुवार से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। पहले दिन ही जल पुलिस की मुस्तैदी के चलते गंगा में डूब रहे एक कांवड़िए को बचाकर जीवनदान दिया। दरअसल हरियाणा से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचा साहिल जयराम आश्रम के सामने गंगा को तैरते हुए पार कर रहा था तभी बीच गंगा में जाकर वह थक गया और डूबने लगा, जिसकी जानकारी तत्काल जल पुलिस को प्राप्त हुई जल पुलिस कर्मी सन्नी ने तत्काल गंगा में कूदकर डूब रहे साहिल को बचाया, साहिल गांव करौंदा जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है जो अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कावड़ लेने आया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया