दशहरा पर्व पर रावण दहन और दशहरा मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। मेला स्थलों के आसपास कई मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में यातायात यथावत संचालित होगा। भीड़ का दबाव बढ़ने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि बीएचईएल के सेक्टर-4 में सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक और शॉपिंग सेंटर से सेक्टर-4 चौक के बीच सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।सिडकुल की ओर जाने वाले वाहन सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 होकर निकलेंगे। यहां करीब 300 वाहनों की पार्किंग होगी। सेक्टर-1 में सेक्टर-1 चौक से स्टेट बैंक तिराहे तक सामान्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-2 और मानव संसाधन विकास केंद्र के सामने करीब 400 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को रेगुलेटर पुल के पास पार्क कराया जाएगा। चमगादड़ टापू मैदान में जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

More Stories
अंकित भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक से पूछताछ की
परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा