कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाणी में दशहरा पर्व श्रद्धा और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़े में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया।पंडित अवधेश भक्त और चिंतन भगत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई।पूजन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अनेक संत-महंत शामिल हुए। संतों ने शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक मानी जाती है।

More Stories
शारदीय नवरात्रि पर धर्मनगरी मे अष्टमी/ नवमी पूजन धूमधाम से किया गया
जूना अखाड़ा की पावन छड़ी यात्रा महापर्व का शुभारंभ हुआ
वरिष्ठ नागरिकों के दो दल चार दिवसीय नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए