हरिद्वार। उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बरसात के बाद गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई है। जिसके चलते यूपी सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर को बंद कर दिया है सावन के पहले दिन गंग नहर को बंद करना पर गया है । इस नहर के बंद होने से कानपुर तक की गंग नहर सूख गई है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी अब गंग नहर में सिल्ट हटाने की बात कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन कौशिक का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ जाने से गंग नहर को बंद किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सिल्ट को हटाने का कार्य किया जा रहा है. सिल्ट की मात्रा कम होने के बाद गंग नहर को खोल दिया जाएगा।वहीं, गंग नहर बंद होने से जहां सिचाई विभाग के लिए गंग नहर से सिल्ट हटाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा