हरिद्वार। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने देर शाम जनपद में 12 दरोगाओ के ट्रांसफर किए हैं। जिनमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा दिनेश पवार को कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। थाना खानपुर में तैनात दरोगा यशवीर सिंह सैनी को प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली लक्सर बनाया गया है। प्रेम प्रकाश शाह को प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली लक्सर से हटाकर कोतवाली लक्सर भेजा गया है। अमित भट्ट को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली भेजा है अशोक सिरसवाल को पुलिस लाइन से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। अशोक डंगवाल को पुलिस लाइन से थाना श्यामपुर और महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। इसके अलावा भी अन्य कई दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए हैं। जिन्हें आप लिस्ट में देख सकते हैं।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया