कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रही 17 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की।अभियान के दौरान पुलिस ने 13 मोटरसाइकिलों को मौके पर सीज किया। जबकि चार मोटरसाइकिलो के चालकों से नगद चालान वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों पर निर्धारित स्थान पर वैध नंबर प्लेट लगाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया। ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी
संविधान दिवस पर एसएमजेएन कॉलेज में नशा मुक्त भारत तथा विकसित भारत विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ
दिवंगत दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्य तिथि पर जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई