वरिष्ठ नागरिकों के दो दलों को निशुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना किया गया। चार दिवसीय यात्रा में भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था की गई है। निशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों के दल को जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान यात्रियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के 27 सदस्य बदरीनाथ धाम जिसमें 15 महिलाएं व 12 पुरुष एवं 35 सदस्य 23 महिलाएं, 12 पुरुष जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।जिलापर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम एवं जागेश्वर धाम की यात्रा का चार-चार दिवसीय कार्यक्रम है। पर्यटन विभाग द्वारा भोजन, आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम के माध्यम से करवायी गयी है।

More Stories
जूना अखाड़े के रमता पंचों ने अर्धकुभ को लेकर अपनी पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां शुरू की
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में धर्म नगरी के विभिन्न गुरुद्वारों की ओर से प्रभात फेरिया निकाली गई
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 8 जोन और 30 सेक्टरो में विभाजित किया