हरिद्वार। हरिद्वार के नए डीएफओ दीपक सिंह ने चार्ज संभाल लिया है। चार्ज सम्भालते ही उन्होंने हरिद्वार के जंगल बचाने के साथ ही जंगली जानवरों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जंगलों का अवैध कटान और अवैध खनन बिल्कुल नही होने दिया जाएगा। मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोका जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फायर सीजन की शुरुआत हो गई है। जंगल मे लगने वाली आग को बुझाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कही भी जंगल मे आग लगने की सूचना मिलते ही आग बुझाने की त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में सफाई हवलदारों की नियुक्ति की
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया
वन विकास निगम के खनन लाट की अवधि बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया