सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में सफाई हवलदारों की नियुक्ति की

सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के मेयर किरण जैसल निेर्देशों पर नगर निगम द्वारा सभी 60 वार्डो में सफाई हवलदार की तैनाती की गयी है। इसके पूर्व एक सफाई हवलदार पर 3 से 4 वार्डो की सफाई की जिम्मेदारी थी।पहली बार महिला सफाई हवलदार की तैनाती भी की गयी है।

मेयर किरण जैसल ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाना उनका उद्देश्य है। एक सफाई हवलदार पर कई वार्डो की जिम्मेदारी होने की वजह से सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। अब सभी 60 वार्डो में अलग-अलग सफाई हलवदार नियुक्त कर दिए गए हैं। जिससे सफाई व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पहली बार महिला सफाई हवलदार की तैनाती भी की गयी है। वार्ड 14 ऋषिकुल में ममता सफाई हवलदार की जिम्मेदारी संभालेंगी।

About Author