वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कनखल पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाकर अकेले रह रहे बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानी। टीम ने घर-घर पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश के क्रम में कनखल पुलिस ने ऐसे बुजुर्गों से संपर्क किया, जिनके बच्चे दूसरे शहरों या विदेश में रहते हैं और वे घर पर अकेले रह रहे हैं। पुलिस टीम ने बुजुर्गों से उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। पुलिस के घर पहुंचकर हालचाल पूछने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने पर वरिष्ठ नागरिकों ने अभियान की सराहना की।

More Stories
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में सफाई हवलदारों की नियुक्ति की
वन विकास निगम के खनन लाट की अवधि बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया
परिवहन विभाग ने जनपद में संचालित लग्जरी व स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया