जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को नशा उन्मूलन और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने की।ऋषिकुल मैदान पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिलाधिकारी, जिला न्यायाधीश और एसपी सिटी जितेंद्र मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, इनर व्हील क्लब, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल संरक्षण विभाग, मेडिकल और लॉ कॉलेजों, सरकारी व निजी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ