मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद हरिद्वार की सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि के सचिव पंकज कुमार पांडे ने बताया कि 31 अक्तूबर तक विभाग जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करेगा।लोनिवि के लिए 31 अक्तूबर डेडलाइन निर्धारित हुई है। शनिवार को सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि सचिव शहर में सड़कों की गुणवत्ता और पैच वर्क से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने हरिद्वार और ज्वालापुर में सड़कों का निरीक्षण किया। लक्सर, रुड़की और भगवानपुर की सड़कों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।

More Stories
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी कावड़ मेले की तैयारी को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई
हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मची