एसआईआर के तीसरे चरण में चल रही दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने जायजा लिया। उन्होंने पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज और श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय कनखल स्थित बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।बूथ संख्या 55 पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में तैनात एईआरओ ने बताया कि नॉन-मैपिंग के संबंध में 299 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 117 लोगों की सुनवाई हो चुकी है। वहीं विसंगतियों के संबंध में जारी 100 नोटिसों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। इसी तरह बूथ संख्या 96 श्री मुनि मंडल संस्कृत महाविद्यालय कनखल में एईआरओ ने बताया कि नॉन-मैपिंग के लिए 85 लोगों को नोटिस दिए गए, जिनमें 42 की सुनवाई हो चुकी है।
विसंगतियों के संबंध में जारी 210 नोटिसों की शत-प्रतिशत सुनवाई कर निस्तारण किया जा चुका है।आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावों और आपत्तियों का नियमानुसार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से निस्तारण किया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि, एईआरओ, बीएलओ और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
जेल अधीक्षक को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया