ऋषिकुल पुल पर बाइक में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, मेरठ निवासी विकास बाइक लेकर हरिद्वार आए थे। बाइक पर हरिद्वार से मेरठ के लिए रवाना हुए विकास ऋषिकुल पुल पर पहुंचे ही थे कि चलते-चलते अचानक बाइक में आग लग गई।आग लगने पर विकास बाइक से कूदकर अलग हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी