हर संकट को हर लेता है मोर पंख

हिंदू धर्म में मोरपंख की काफी मान्यता है। इसे भगवान श्री कृष्ण से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कई तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।

यहीं वजह है कि लोग मोरपंख को घर में रखते हैं। मगर इसके लिए इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाना जरूरी है। ता‍कि इसका पूरा लाभ मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख रखने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है। साथ ही घर में खुशियां बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाए भी बताए गए हैं जो आपके लिए शुभदायक हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय.

कहां-कहां रखें मोरपंख

  • अगर वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा हो तो अपने बेडरूम में मोर पंख को रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच के संबंध मधुर होते हैं।
  • बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखना चाहिए। इससे बच्चों का पढ़ने लिखने में मन लगता है।
  • अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही तो आपको अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
  • आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए ऑफिस या तिजोरी में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख रखें।
  • घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष खत्म होता है।
  • भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ भी मोर पंख रखें। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है।

अगर आपके घर में मोर पंख है तो कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती है।

About Author