महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय होता जा रहा है।शुक्रवार को दिनभर डांक कांवड़ के साथ सैकड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर शामली से होकर गुजरे, जिससे पूरा शहर शिवमय नजर आया। शुक्रवार को कांवड़ियों के जत्थे बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था की गई। डांक कांवड़िए तेज गति से पैदल चलकर निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, ताकि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जा सके।
शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इधर, महाशिवरात्रि में दो दिन शेष रहने के कारण शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा आकर्षक सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से मंदिरों को सजाने का काम जारी है।

More Stories
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया
हरिद्वार में विश्व के सबसे बड़े पारदेश्वर शिवलिंग की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई