अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने सहारनपुर में अवैध मस्जिद के नीचे निकले कुएं की जांच करने की मांग की

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने सहारनपुर में मस्जिद को गिराए जाने वाले स्‍थान पर मिले 20 फुट गहरे कुएं की जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि कहीं हिंदू धर्म स्थलों को नष्‍ट कर मस्जिद का निर्माण न किया गया हो।इसके साथ ही संत समाज ने मस्जिद गिराए जाने के फैसले का स्‍वागत किया है।

दरअसल,सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को तोड़ने के बाद उसके बीच में एक गहरा कुआं मिला है। फिलहाल, पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और मस्जिद के बीच मिले कुएं को ढक दिया गया है।रवींद्र पुरी ने कहा कि सहारनपुर प्रकरण पहले से न्‍यायालय में विचाराधीन था। मस्जिद की जमीन सरकारी थी। अच्‍छा होता कि पहले ही मस्जिद को स्‍थानान्‍तर‍ित कर दिया गया होता। जिला जज के माध्‍यम से मस्जिद को गिराने का आदेश दिया गया था। मस्जिद का अवैध रूप से निर्माण किया गया था और उसमें अनुचित गतिविधियां चल रही थी। मेरी मुसलमान समुदाय के लोगों से अपील है कि मस्जिद को गिराए जाने के मामले को लेकर किसी तरह से तनाव बढ़ाने की आवश्‍यकता नहीं है। मस्जिद का निर्माण किसी अन्‍य स्‍थान पर करें और इसमें हिंदू समाज भी सहयोग करेगा।

About Author