हरकी पैड़ी पर दोपहर के समय गंगा का जलस्तर घटने से श्रद्धालु करीब तीन घंटे तक मायूस रहे। इस दौरान लोगों को गंगा में डुबकी लगाने में परेशानी हुई। गंगा में श्रद्धालु को स्नान करने लायक जल नहीं मिला।
तीर्थ पुरोहितों के धार्मिक अनुष्ठान, कर्मकांड, पूजन आदि काम प्रभावित रहे। हालांकि, शाम को गंगा आरती से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर सामान्य होने से श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। भीमगोड़ा बैराज के जेई हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस के आग्रह पर गंगा में जल का प्रवाह दोपहर के समय भागीरथी बिंदु और लिंक चैनल से कम किया गया था।शाम के समय जल का प्रवाह सामान्य कर दिया गया था। शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल मौजूद रहा।

More Stories
पुलिस लाइन रोशनाबाद में विश्वकर्मा पूजा विधि विधान से की गई
भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
देवी देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने वालों के खिलाफ अखाड़ा परिषद का सख्त रुख