सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव करीब 30 घंटे बाद रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को दो बच्चियों के नाले में बहने की सूचना मिली थी।हादसे में सात वर्षीय हिमानी पुत्री सोहनपाल निवासी फरीदपुर, बिजनौर को सुरक्षित बचा लिया गया था। जबकि छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम नाले के तेज बहाव में बह गई थी। सूचना के बाद सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ ने बच्ची की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। मंगलवार 8 सितंबर की मध्य रात्रि को रानीपुर क्षेत्र में तलाश के दौरान बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ।परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। नाले में गिरने के बाद बच्ची बह कर सिडकुल थाना क्षेत्र से रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंच गई। घटनास्थल से करीब 300 मी दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।

More Stories
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा
आरक्षण सुधार को लेकर टोल प्लाजा पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया