देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। सरिता आर्य पहले ही कह चुकी थीं कि नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। कांग्रेस नैनीताल सीट पर पूर्व विधायक संजीव आर्य को प्रत्याशी बनाने जा रही है।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया