भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस के खिलाफ रविवार को हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर प्रदेश में कथित दुष्प्रचार के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता पर कांग्रेस पर महिलाओं के मुद्दों पर दोहरे मापदंड अपनाने और चंपावत मामले को राजनीतिक रंग देकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांग्रेस नेता महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं और बिना तथ्यों को जाने जनता के सामने भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़ ने कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस की “घटिया मानसिकता” का मुंहतोड़ जवाब देंगी। उन्होंने दावा किया कि जांच में सामने आए तथ्यों से स्पष्ट है कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

More Stories
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग योगाश्रम में शुरू हुआ
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया