जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में चुनाव के पश्चात बैठक ली गई बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में हुए मतदान की समीक्षा की गई।
डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजकों व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसी फीडबैक के आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी संगठन का काम किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं द्वारा सराहा गया जो कि भाजपा की जीत का बहुत बड़ा कारण होगा

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया