पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चंद्राचार्य चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।पंचायती राज, आयुष एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पश्चिम बंगाल की धरती पर पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और बलिदान को जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।

More Stories
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया