हरिद्वार सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। एसएमजेएन मतदान केंद्र के बहार दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे ,जिस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, फिर क्या था कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए, हंगामे की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

More Stories
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया