भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को बिहार विधानसभा चुनाव में 12 विधानसभा क्षेत्राें का प्रभारी बनाया है।इसके साथ ही उन्हें 8 नवंबर को सीतामढ़ी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की केंद्रीय प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक मदन कौशिक ने गुरुवार काे बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उनका पालन करेंगे। 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिहार में रहकर ही पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया